सीएम योगी की दहाड़- सपा-कांग्रेस भारत की सुरक्षा में सेंध लगने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले हैं रामद्रोही
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण के मतदान के पहले राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद एक रैलियां और चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के गोला जनसभा की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और समजावादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने कहा सपा सरकार में हर दूसरे दिन में यूपी में दंगे होते थे वहीं डबल इंजन सरकार में दंगाई सिर उठाने से भी डरते हैं क्योंकि उन्हें पता है उन्हें लटका लटका दिया जाएगा।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा हर तरफ स्वर गूंज रहा है कि वह है, फिर एक बार मोदी सरकार का। उन्होंने कहा पूरे देश की तरह खीरी लोक सभा क्षेत्र की जनता भी मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।
सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी और गोला के वोटरों से वोट की अपील करते हुए कहा "आज महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए बाबा गोला गोकर्णनाथ की पावन धरती से कह रहा हूं, तीन चरण के चुनाव हो चुके हैं यानी आधा चुनाव हो चुका है और चौथे चरण मे मतदान से पहले ही देश भर में एक बार फिर मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। उन्होंने कहा इस उत्साह और उमंग का कारण ये है कि यहां की जनता कह रही है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।"
सीएम योगी ने कहा जनसभा में इतनी बड़ी संख्या में आप लोग यहां आए हैं आप सभी अयोध्या में राम मंदिर बनने पर खुश हैं लेकिन सपा और कांग्रेस इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंंने कहा एक तरफ लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भारत की सुरक्षा में सेंध लगने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने वाले हैं, वे सब रामद्रोही हैं।












Click it and Unblock the Notifications