लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी का दावा- पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने का प्रयास कर रहा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्‍तर प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। चुनाव प्रचार, रोड शो और रैलियों के दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विपक्षी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पाकिस्‍तान का समर्थन प्राप्‍त है।

cm yogi

इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जो माहौल है,उसको देश के दुश्‍मन बिगाड़ने का प्रयास करेंगे जिससे देश के लोगों को सतर्क रहने की आवश्‍यकता है।

शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा चुनाव आज चरम पर पहुंच चुका है। स्वाभाविक रूप से जो देश के दुश्मन हैं वे चुनाव के दौरान मोदी जी के पक्ष में जो माहौल है उसे खराब करने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्‍होंने कहा कुछ ऐसी चीजें है जिसे जनता को देखना और समझना चाहिए।

इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया कि पाकिस्तान राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने का प्रयास कर रहा है।
उन्‍होंने कहा पाकिस्तान सरकार का पूर्व मंत्री जो बेशर्मी के साथ पुलवामा की घटना का समर्थन करता रहा वो ही शख्‍स कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समर्थन कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा ये चीजें दिखाती हैं कि मोदी जी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी लेकिन अगर कांग्रेस कहीं पर सफलता हासिल कर रही है तो उससे पाकिस्तान प्रफुल्लित हो रहा है।

इसके साथ ही सीएम योगी ने आह्वान किया कि देश की जनता को इन बयानों से जागरूक होना चाहिए और समझना चाहिए।
उन्‍होंने कहा कांग्रेस आजादी के बाद से ही भटकी हुई है वो अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसने देश के अंदर तुष्टिकरण की नीतियों को जिस तरह से आगे बढ़ाया था, उसी का परिणाम था कि देश में अलगाववाद चरम पर पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+