कैराना और सहारनपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम योगी कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। सीएम योगी कैराना में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में वह दोपहर 1.45 बजे रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले मेरठ में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जवानों का जो शौर्य और पराक्रम देखे को मिल रहा है वह मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार के कारण है। देश के अंदर इंइंफ्रास्ट्रक्चर का जो कार्य हुआ है, हाईवे, रेलवे, मेट्रो, एक्सप्रेसवे, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज और मेरठ का तो कहना ही क्या 212 लेन एक्सप्रेसवे के साथ मेरठ दिल्ली के साथ सीधा जुड़ चुका है।

cm yogi
मेरठ के लोग अब दिल्ली में नहीं रहना चाहते हैं बल्कि दिल्ली के लोग मेरठ में आकर रहना चाहते हैं। लोग सरधना और मुजफ्फरनगर में रहना चाहते हैं क्योंकि जो दूरी पहले 5 घंटे में तय होती थी, अब 45 मिनट से एक घंटे के बीच तय होती है। सीएम योगी ने कहा कि जाति के सौदागर आपका उपयोग करेंगे, बाद में सौदेबाजी करके गायब हो जाएंगे, हमे किसी भी ऐसे व्यक्ति के झांसे में नहीं आना है जिससे राष्ट्रधर्म पर खतरा आए। याद रखना देश में राष्ट्रधर्म पर तभी खतरा आया है जब जाति के आधार पर समाज को छिन्न-भिन्न करने की कोशिश की गई है।

उत्तर प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यान चंद्र के नाम पर इसी विधानसभा क्षेत्र में, मुजफ्फनगर लोकसभा क्षेत्र में बन रहा है। यह 700 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। इसके मानक इंटरनेशनल होगा, इससे कोई समझौता नहीं होगा। हम आपको वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी देने जा रहे हैं। ओडीओपी के जरिए मेरठ के उत्पादों को पहचान मिल रही है। खेल के उत्पाद दुनिया के अंदर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+