आपका एक वोट देश की तकदीर को बदल सकता है: योगी आदित्यनाथ
यूपी के अमरोहा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 का लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। चुनाव के दिन मतदान का प्रतिशत अच्छा रहे, लोकतंत्र के प्रति हम जन सामान्य को जागरूक कर सकें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का सही प्रयोग कर सकें इसके लिए मैं आपके बीच आह्वान करने के लिए आया हूं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैसे एक वोट आपके लिए पहचान का संकट खड़ा कर सकता है और कैसे एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है, ये आप सब जानते हैं। 2014 से पहले का भारत जहां देश के अंदर अराजकता, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार, कदाचार था। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं,दुनिया के अंदर भारत का सम्मान भी कम हुआ था। 2014 के बाद जहां दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर वर्ल्ड क्लास बना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपना वर्तमान और भविष्य कैसा चाहते हैं यह हमारा एक वोट तय करेगा। मोदी जी के द्वारा किए गए कार्य देश के अंदर मोदी की गारंटी के रूप में गूंज रहे हैं। सपा और बसपा इसलिए विफल हुई क्योंकि जब ये सत्ता में आते हैं तो अपने परिवारों तक सीमित रह जाते हैं। उनके लिए फैमिली फर्स्ट है और मोदी जी के लिए नेशन फर्स्ट है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है।












Click it and Unblock the Notifications