एक तरफ फैमिली फर्स्ट वाले, दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा हम लोगों ने बदलते हुए समय को देखा है, पिछले 10 वर्ष को बहुत करीब से हमने देखा है। पूरा देश आज एक प्रश्न कर रहा है कि चुनावी समर में दो खेमे बहुत स्पष्ट नजर आ रहे हैं।
एक पक्ष के लिए फैमिली फर्स्ट है तो मोदी जी के लिए नेशन फर्स्ट है। एक पक्ष जो फैमिली फर्स्ट से आगे बढ़ता है, अपने कृत्यों से माफिया राज को प्रशय देता है, दूसरा पक्ष कानून के राज को प्रभावी रूप से लागू करता है। एक पक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है तो मोदी जी का पक्ष जीरो टॉलरेंस का पक्षधर है।

एक पक्ष तुष्टिकरण की राजनीति करता है तो दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ काम कर रही है। एक तरफ ये परिवारवादी लोग हैं जो परिवार तक सीमित रहेंगे जबकि दूसरी तरफ मोदी का परिवार है, यह परिवार 140 करोड़ लोगों का परिवार है।
मोदी जी का मतलब चार करोड़ गरीबों की सिर पर छत, 12 करोड़ लोगों के घर पर शौचालय, यानि नारी का सम्मान और बीमारी से मुक्ति। मोदी जी का मतलब 10 करोड़ लोगों को रसोई गैस का कनेक्शन, ढाई करोड़ लोगों को बिजली का कनेक्शन।
मोदी का मतलब 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मोदी जी का मतलब देश के भीतर 10 वर्ष में 7 आईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 16 ट्रिपल आईटी, 390 वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी। मोदी का मतलब भारत का सम्मान, हर भारतवासी का सम्मान। मोदी का मतलब विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत।
दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत। हमारा मानना है कि मोदी जी ने पिछले दो कार्यकाल में भारत को 11 अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया है। मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications