ये चुनाव सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वालों को जगह दिखाने का है: सीएम योगी
मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आधित्यनाथ ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है बल्कि उन लोगों को सही जगह दिखाने का समय है, जिन लोगों ने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया है। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है।

रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह देश मोदी की गारंटी पर विश्वास करता है। मोदी की गारंटी का मतलब है 12 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों के लिए आवास, 10 करोड़ गरीबों के घर में एलपीजी सिलेंडर, 12 करोड़ के घर में शौचालय की सुविधा, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 5 रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर।
मोदी की गारंटी के कारण ही ये देश एक सुर में बोल रहा है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। ये मोदी की गारंटी है। वह जो कहते हैं, वो करते हैं। यूपी को मोदी की गारंटी पर भरोसा है और भारत को मोदी पर भरोसा है क्योंकि मोदी सिर्फ सपने नहीं बुनते, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग बार-बार मोदी जी को चुनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications