हमने जब बड़े माफिया को घसीटकर कोर्ट में पेश किया तो उसकी पैंट गीली हो गई: योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विरोधी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि याद रखना इस देश में राष्ट्रधर्म पर जब भी खतरा आया है, इन्ही लोगों की वजह से आया है। जिन्होंने जातीयता के आधार पर समाज के तानेबाने को छिन्न भिन्न किया है।
मैं आपको इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि कोई माई का लाल बाल बांका भी नहीं कर सकता है, इसकी हमने व्यवस्था की है। आप देखते होंगे बड़े-बड़े दुर्दांत माफिया और अपराधी, किस कदर उनकी दुर्गति हो रही है। आप देख रहे होंगे जिनके नाम से ही कर्फ्यू जैसा माहौल होता था, आज उनकी दुर्गति क्या है।

इन माफिया और अपराधियों की स्थिति क्या है। सोशल मीडिया पर आप देखते होंगे एक दुर्दांत माफिया ऐसा भी था, जब वह सपा सरकार के समय चलता था तो मुख्यमंत्री हो या फिर मुख्य न्यायाधीश इनका काफिला उसके सामने रुक जाता था और माफिया का काफिला निकलता था। लेकिन जब हमने उसके खिलाफ कार्रवाई की, उसको रगड़कर कोर्ट के सामने पेश किया तो उसकी पैंट गीली हो गई थी।
तब हमने कहा था उससे कानून को रौंदने वाले, आज कानून कितना बड़ा होता है, आज एहसास हो रहा है कि नहीं। निर्दोष लोगों को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिल पाएगी। जिनकी गर्मी हम शांत कर चुके हैं, उन्हें गर्म मत होने दीजिए। इस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने दीजिए। उनकी सबकी गर्मी शांत हो गई है, वो गए काम से। इसीलिए मैं आपसे अपील करने आया हूं, पूरे देश की एक ही आवाज है, फिर एक बार मोदी सरकार।












Click it and Unblock the Notifications