शाहजहांपुर: सीएम योगी की हुंकार: अकबर-औरंगजेब की औलादों ये नया भारत राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करता
Lok Sabha elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शाहजहांपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के प्रतिनिधित्व में भाजपा की जीत का दावा किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर के इतिहास को याद करते हुए कहा 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के महानायक, अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व ठाकुर रोशन सिंह की पावन धरा शाहजहांपुर की जनता मोदी जी के 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करने हेतु अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा यहां के लोगों के मन में भी 'मोदी की गारंटी' के प्रति पूर्ण विश्वास है।

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा अकबर और औरंगजेब की इन औलादों को बताया जाना चाहिए। यह 'नया भारत' है, राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करता है।
सीएम योगी ने कहा मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के गुंडो ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। मूर्ति पर चढ़कर उनकी आन-बान-शान के प्रतीक भाला को तोड़ने का प्रयास किया, गालीगलौज की गई। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा औरंगजेब और अकबर की औलादों को यह बताना चाहिए कि यह नया भारत है जिसमें राष्ट्र नायकों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाता है।
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के गुंडों ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया।
सीएम योगी ने कहा कुछ गंडों को लगता है कि वे फिर से जनता पर अपना कहर ढाने लग जाएंगे। साीएम योगी ने कहा ये उनकी गफलत है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद धीरे-धीरे इन गुंडों की गर्मी अपने आप शांत हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications