सीएम योगी बोले- नारी गौरव और सम्मान, भाजपा की पहचान, पीएम मोदी ने आधी आबादी को भारत के एजेंडे में किया शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति संवाद सभा में मौजूद महिलाओं को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा 2014 से पहले देश के अंदर बेटियां असुरक्षित थीं, बहनें असुरक्षित थीं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में आप सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है।
सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दस सालों में भारत के एजेंडे में प्रभावी ढंग से देश की महिलाओं को स्थान देकर उनका सम्मान बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने जिन चार जातियों की बात की है उनमें गरीब, अन्नदाता, नौजवान और महिलाएं शामिल हैं। पीएम मोदी ने सरकार में आते ही देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर मातृ वंदन समेत अन्य अभियान चलाए और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उत्पन्न किया।












Click it and Unblock the Notifications