सीतापुर के नैमिषराण्य में सीएम योगी बोले- भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले विकास नहीं कर सकते
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सीतापुर में चुनावी सभा को संबोधित की। इसके साथ ही सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
सीतापुर के नैमिषराण्य में जनसभा को संबोधित करने की शुरूआत रामचरितमानस की चौपाइयों से किया।सीएम योगी ने कहा तीर्थवर नैमिष विख्याता मैं नैमिष की इस पवित्र धरा को प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा आज मुझे एक बार फिर भारत के वैदिक ज्ञान की परंपरा को प्रदान करने वाली पावन धरा, मां ललिता की इस दैवीय शक्ति वाली धरा में आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा ये नैमिष का ही महत्व है जब आज पूरी दुनिया सीतापुर और उत्तर प्रदेश की ओर देख रही है।
सीएम योगी ने कहा भगवान राम, भगवान कृष्ण के अस्तित्व को चुनौती देना वर्तमान समय में एक फैशन सा बन गया है। ऐसे लोगों के लिए मैं ये ही कहूंगा विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा जब कोई भगवान राम के अस्तित्व को नकारने का काम करता है तो नैमिषारण्य की धरती प्रमाण के साथ खड़ी होती है।
सीएम योगी ने कहा जब किसी की मति भष्ट्र होती है तो वह आपके सनातन धर्म को अपशब्द कहता है। यहां प्रभु श्रीराम की सत्ता को चुनौती देने वाले कहां ठहर पाएंगे।
इसके साथ ही सीएम योगी ने मोदी सरकार द्वारा बीते 10 सालों में किए गए कार्यो के बारे में बताते हुए कहा उन्होंने बीते दस साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा जैसे 500 साल के इंतजार के बाद एक भव्य अयोध्या तैयार हो गई है, ऐसे ही एक नया नैमिषारण्य बनकर तैयार हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications