गोरखपुर में सीएम योगी बोले- सपा-कांग्रेस को अवसर मिला तो ये देश के साथ करेंगे गद्दारी

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा। अंतिम चरण के मतदान के प्रचार के अंतिम दिन उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्वांचन की लोकसभा सीटों पर ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किया

बुधवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कुशीनगर, सलेमपुर, गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्‍याशियों के लिए जनसभाएं कर एनडीए की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

cm yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ के यूपी सीएम पद संभालने के बाद विकास कार्यों और केंद्रीय कल्याण योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के बारे में बताया इसके साथ ही बताया कि उन्‍होंने यूपी में कैसे भ्रष्ट और आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाया।

गोरखपुर में सीएम योगी भाजपा प्रत्‍याशी और वर्तमान सांसद रविकिशन के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। सहजनवा में आयोजित जनसभा में सीएम योगी को सुनने के लिए हजारों की संख्‍या में उनके समर्थक जुटे और योगी- योगी, मोदी-मोदी के जमकर नारे लगाए।

गोरखपुर की जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा आपकी ताकत मोदी जी के साथ, देश की ताकत पीएम मोदी के साथ। उन्‍होंने कहा गोरखपुर लोक सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन अपना समर्थन सेवा, सुरक्षा और सुशासन की प्रतीक भाजपा को एक बार फिर देने जा रही है।

सीएम योगी ने याद दिलाया कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में राम मंदिर और काशी में संकटमोचन मंदिर में आतंकी हमला हुआ था।

उन्‍होंने कहा आज भी ये लोग उसी मानसिकता से सत्‍ता में आकर सामाजिक तानेबाने को अलग-अलग करना चाहते हैं। कांग्रेस और सपा देश में पर्सनल लॉ लागू करके तालीबानी शासन लाना चाहती है।

इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा भाजपा जहां पीएम मोदी के नेतृत्‍व में गरीब कल्याण, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने का कार्य कर रही है वहीं सपा कांग्रेस और सपा विभाजन के लिए षणयंत्र रच रही हैं।

उन्‍होंने कहा जिसने भी 'कमल' चुनाव चिह्न पर वोट दिया है, वह ताल ठोककर कहे कि हमने प्रभु श्री रामलला के मंदिर का निर्माण किया है। सीएम योगी ने कहा जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेगा, उसकी 'राम-नाम सत्य है' की यात्रा भी निकलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+