सीएम योगी ने कहा अकबरपुर का नाम लेने में भी होता है संकोच, हमें गुलामी के निशानों को समाप्त करना होगा

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को अकबरपुर में चुनावी रैली की। यूपी में कई शहरों के नाम को बदल चुके सीएम योगी ने इस चुनावी रैली में अकबरपुर का नाम भी बदलने के संकेत दिए।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा 'अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है। ये सब बदल जाएगा।'

cm yogi

सीएम मोदी ने कहा हमें गुलामी के निशानों को समाप्त करना होगा और विरासत का सम्मान करना है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा इस क्षेत्र मो विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है। इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है।सीएम योगी ने कहा आधी से अधिक सीटों पर तीसरे चरण तक चुनाव संपन्‍न हो चुका है। उन्‍होंने देश भर में एक ही आवाज गूंज रही है, एक बार फिर मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार।'

सीएम योगी ने कहा अबकी बार 400 पार और एक बार फिर मोदी सरकार के भाजपा के नारे ने ऐसा जादू किया है कि विपक्षी चारों खाने चित्त हो गये हैं। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है तो भारत के खिलाफ साजिश में लिप्त हो गये हैं।

सीएम योगी ने कहा ये सनातन सत्‍य है कि हमेशा रामद्रोहियों का पतन हुआ है। उन्‍होंने कहा रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है। 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है।

सीएम योगी ने कहा केवजल आम चुनाव नहीं है ये पीएम मोदी के नेतृत्‍व में देश को नये और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है, दूसरी तरफ रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नामपर लड़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्‍होंने कहा आतंकियों को गले लगाया जा रहा है अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण और उनके अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+