कन्नौज में जमकर गरजे सीएम योगी, बोले- कुख्यात माफिया मरता है तो सपा फतिहा पढ़ने जाते हैं
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में सियासी पारा बहुत गर्म चल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता एक दिन में एक शहर से दूसरे शहर रैलियां कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के अलावा अन्य राज्यों में चुनावी रैलियां, रोड शो और चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं शनिवार को सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की इत्र की नगरी कन्नौज में चुनावी जनसभा की और विपक्षी सपा और कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी ने तो कन्नौज में बने हुए मेडिकल कॉलेज का नाम ही बदल दिया था हमें इस बात की खुशी है कि अब बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हो गया है।
ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग किस नैतिकता की बात करते हैं ये रामजन्म भूमि के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने नहीं जाते और जब कुख्यात माफिया मरता है जो तमाम लोगों की हत्या का अपराधी था, उसकी मौत होती है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 'फातिहा' पढ़ने उसके घर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications