रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा रामकृष्ण मिशन के पूज्य अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद और आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!उनके अनुयायियों और परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और रामकृष्ण परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

बता दें कि स्वामी स्मरणानंद के निधन की जानकारी रामकृष्ण मिशन की ओर से दी गई है। एक बयान जारी करके कहा गया कि मंगलवार रात 95 वर्ष की आयु में स्वामी स्मरणानंद जी का निधन हो गया। वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के चलते उनका निधन हुआ है। बता दें कि रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष के तौर पर स्वामी स्मरणानंद ने कार्यभार संभाला था। पिछले कुछ दिनों से यूरिन संबंधी परेशानी का उनका इलाज चल रहा था।

swami

स्वामी स्मरणानंद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के श्रद्धेय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। वर्षों से मेरा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है।' मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। शांति।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+