सीएम योगी ने महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले- इनका जीवन सदा प्रेरणा देगा
वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती 9 मई को पूरे देश मनाई जाती है। इसके साथ ही 9 मई को ही स्वंतत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती मनाई जाती है।
महाराणा प्रताप और गोपाल कृष्ण की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर कहा इनका जीवन हमेशा हमें प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा
"राष्ट्रनायक, स्वदेश, स्वधर्म और स्वाधीनता के अमर स्वर, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका असाधारण संघर्ष और अतुल्य बलिदान भारत के लिए पाथेय हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर दूसरी पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट शेयर की। जिसमें सीएम ने लिखा
"अपने राष्ट्रवादी विचारों से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान करने वाले मां भारती के अमर सपूत, प्रतिबद्ध समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जन-उत्थान व राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"












Click it and Unblock the Notifications