CM Yogi in Noida: CM योगी के नोएडा दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी
CM Yogi Noida Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जून को नोएडा का दौरा कर रहे हैं। नोएडा आने पर सीएम योगी 1718 करोड़ से अधिक रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम योगी करीब आठ घंटे जिले में रहेंगे। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। सीएम योगी के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
सीएम की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों का डायवर्जन किया है। अगर आप नोएडा में रहते हैं या नोएडा से बाहर जाना चाहते हैं, या नोएडा आना चाहते हैं, तो आप ट्रैफिक पुलिस की दिशा-निर्देश पढ़ लें। आपको ट्रैफिक रूट की सारी जानकारी हो जाएगी। इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

सिटी सेंटर अंडरपास सेक्टर-39 से विन्ध्याचल मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी। साथ ही सेक्टर-12,22 चौक से मेट्रो अस्पताल चौक तक यहां भी सड़कों पर यातायात बाधित रहेगी। सेक्टर-12, 22, 56 तिराहा से एमपी-1 मार्ग होकर रजनीगंधा चौक तक दोनों ओर आवाजाही बंद रहेगी।
सेक्टर-31, 25 चौक से सेक्टर-8, 10, 11, 12 चौक तक दोनों ओर ट्रैफिक बंद रहेगा। सेक्टर-33 और सेक्टर-53 तिराहा से सेक्टर-33 तिराहा तक दोनों ओर आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, सेक्टर-54 चौकी तिराहा से जलवायु विहार चौक तक यातायात बंद रहेगा। एलीवेटेड रोड और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए आवाजाही बंद रहेगी।
यह भी पढ़ें- Vivek V Mashru: चर्चाओं में CID फेम इंस्पेक्टर विवेक, एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, जानिए आजकल कहां हैं?












Click it and Unblock the Notifications