सीएम योगी से UPPSC आयोग के अध्यक्ष की मुलाकात, स्वायत्तता के मुद्दे पर नहीं झुके अनिरुद्ध
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सीबीआई जांच कराने का मामला अब विवादित होता जा रहा है और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सरकार और आयोग के बीच तलवार खिंच गई है और अपनी स्वायत्तता को लेकर आयोग ने सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

हाईकोर्ट में सरकार के विरुद्ध डाली याचिका
हाईकोर्ट में सरकार के विरुद्ध याचिका दाखिल करने के बाद लखनऊ तलब हुए आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में मुलाकात की लेकिन इस मुलाकात का कोई सार्थक संदेश बाहर नहीं आ सका है। लखनऊ में सीएम से मुलाकात के बाद भी अनिरुद्ध यादव नहीं झुके हैं और वह हाईकोर्ट में सरकार को सीबीआई जांच के फैसले पर घेरे रहेंगे।

लखनऊ में तलब हुए थे अनिरुद्ध यादव
गौरतलब है कि बुधवार को आयोग के अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी, लगभग आधे घंटे की मुलाकात में आयोग के हाईकोर्ट जाने का मामला प्रमुखता पर रहा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे लेकर काफी आगे तक बातचीत हुई है। हलांकि उसे मीडिया से साझा नहीं किया गया है, लेकिन अनिरुद्ध यादव ने हाईकोर्ट में याचिका वापस न लेने का फैसला किया है। उनका कहना है कि यह आयोग का फैसला है और आयोग की स्वायत्तता बनी रहे इसके लिए वह हर संभव कदम उठाएंगे।

सीबीआई जांच की जारी हो चुकी अधिसूचना
बता दे कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों की जांच के लिए योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी जिस पर सीबीआई ने जांच के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सीबीआई जांच के खिलाफ आयोग के अध्यक्ष शरद यादव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट में सरकार की बढ़ती मुश्किल के बीच ही अनिरुद्ध यादव को लखनऊ तलब किया गया था जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी काफी लंबी बातचीत हुई। फिलहाल इस मामले में निष्कर्ष क्या निकलेगा यह तो समय बताएगा, लेकिन आयोग और सरकार के बीच बढ़ती रार आने वाली भर्तियों की राह जरूर मुश्किल खड़ी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications