रामोजी राव के निधन पर सीएम योगी ने जाताया दुख, बोले- मीडिया और फिल्म उद्योग में उनका योगदान सदा किया जाएगा
शनिवार को हैदराबाद में दिग्गज मीडिया हस्ती और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन सी. रामोजी राव के निधन हो गया। 90 वर्षीय रामोजी राव के निधन के बाद देश की मशहूर हस्तियों और राजनेताओं ने शोक व्यक्त करते श्रृद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म निर्माता रामोजी राव के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है।

जिसमें उन्होंने लिखा
रामोजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष श्री रामोजी राव जी के निधन से दुःख हुआ। मीडिया और फिल्म उद्योग में उनके योगदान और रामोजी समूह के रूप में अमिट छाप छोड़ी है और विरासत सौंपी है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम उन्हें इस भारी क्षति को सहन करने की शक्ति दें!
भारत रत्न देने की उठी मांग
रामोजी ग्रुप के चेयरमैन सी. रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुएफिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली ने रामोजी राव ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की।
उन्होंने एक्स पर लिखा: "एक व्यक्ति ने अपने 50 वर्षों के लचीलेपन, कड़ी मेहनत और नवाचार के साथ लाखों लोगों को रोजगार, आजीविका और आशा प्रदान की। रामोजी राव गारू को श्रद्धांजलि देने का एकमात्र तरीका उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना है।












Click it and Unblock the Notifications