मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक
मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह की अचानक मौत हो गई। भाजपा प्रत्याशी की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने कहा ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

सीएम योगी ने कहा प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और उनके समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शांति!
बता दें उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुरादाबाद शहर के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने जानकारी साक्षा करते हुए बताया कि कुंवर सर्वेश सिंह का दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली अस्पताल में निधन हो गया।
72 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार सिंह मुरादाबाद संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, जहां 19 अप्रैल, 2024 को पहले चरण के चुनाव में मतदान हुआ था, इसी के एक दिन बाद भाजपा सांसद की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications