प्रोफेसर डॉ.राजाराम जैन और वरिष्ठ बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना को 'पद्म श्री' सम्मान मिलने पर सीएम योगी ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2024 के दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

इस सम्‍मान समारोह में उत्‍तर प्रदेश के प्रो.(डॉ.) राजाराम जैन और वरिष्ठ बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना को पद्म श्री सम्‍मान मिलने पर सम्‍मानित किया गया। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दोनों महान विभूतियों को इस सम्‍म्‍मान मिलने पर बधाई दी।

Padma Shri

सीमए योगी ने अपनी पहली पोस्‍ट में प्रो.डॉ. राजाराम जैन को पद्मश्री मिलने पर बधाई देते पोस्‍ट लिखी, जिसमें उन्‍होंने लिखा राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आज 'पद्म पुरस्कार-2024' के अंतर्गत प्रो.(डॉ.) राजाराम जैन को 'पद्म श्री' से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई! उन्‍होंने आपने प्राचीन पांडुलिपियों का अर्थ एवं दुर्लभ भारतीय पांडुलिपियों का हिंदी में अनुवाद कर साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं।उत्तर प्रदेश को आप पर गर्व है।

वहीं उत्‍तर प्रदेश के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना को भी बधाई देते हुए पोस्‍ट लिखी। जिसमें सीएम योगी ने लिखा "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में 'पद्म पुरस्कार-2024' के अंतर्गत वरिष्ठ बैडमिंटन कोच श्री गौरव खन्ना जी को 'पद्म श्री' सम्मान से अलंकृत होने पर हार्दिक बधाई। आपके द्वारा प्रशिक्षित पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खेल जगत आपके योगदानों से निरंतर प्रेरणा प्राप्त करता रहेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+