CM Yogi की UP पुलिस के साथ मैराथन बैठक, Atiq Ahmed और भाई अशरफ के मर्डर के बाद कई सख्त फैसले, जानिए

गैंगस्टर अतीक अहमद पूर्व सपा सांसद भी थे। पुलिस हिरासत में उनकी और भाई अशरफ की हत्या कर दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती कर रहे हैं। तीन घंटे से भी अधिक की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले हुए हैं। जानिए

CM Yogi

CM Yogi Atiq Ahmed और Ashraf की नृशंस हत्या मामले में सख्ती दिखा रहे हैं। शनिवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस हिरासत में हुई हत्या के बाद कई घंटों तक चली उत्तर प्रदेश की हाईलेवल बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।

यूपी पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के पांच अधिकारियों को प्रयागराज भेजने का फैसला हुआ है। Prayagraj की वारदात के बाद सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई यूपी पुलिस के उच्चाधिकारियों संग बैठक में लिए गए बड़े फैसलों से जुड़ी अहम बातें जानिए

धारा 144 लगाई गई है

गौरतलब है कि शनिवार रात हुई हत्या के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा अतीक-अशरफ के साथ ऑनड्यूटी पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरने की खबरें भी आई हैं।

पुलिस हिरासत में मौत गंभीर मामला

कुछ दशक पहले माफिया के रूप में यूपी में आतंक का पर्याय बने अतीक अहमद बतौर सपा सांसद संसद भी पहुंचे। भाई अशरफ के साथ प्रयागराज में शनिवार रात अतीक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हिरासत में मौत के कारण मामला बेहद गंभीर है।

Recommended Video

    Atiq Ahmed की Net Worth का कौन होगा मालिक, कितनी है अतीक की Property | वनइंडिया हिंदी

    खौफ ऐसा कि 10 जजों ने नाम वापस लिया

    यूपी विधानसभा में पांच बार विधायक निर्वाचित होने के बाद संसद पहुंचे अतीक अहमद के खौफ का अंदाजा इसी से होता है कि उनके मामले से 10 जजों ने अपना नाम वापस ले लिया।

    हत्याकांड की जांच के लिए न्यायिक आयोग

    मर्डर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। सीएम योगी ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग के गठन का भी निर्देश दिया।

    अतीक मर्डर केस के दोषी

    बता दें कि उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद को दो दिन पहले ढेर किया गया था। अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में आजीवन कारावास मिला था। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में भी अतीक को दोषी पाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+