अयोध्या में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दर्शन करने के बाद अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
CM yogi adityanath Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या का दो दिवसीय दौरा शुरू किया। आयोध्या पहुंचते ही सीएम योगी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम ने विविवत अनुष्ठान करते हुअए राम लला के सामने माथा टेका। उन्होंने भगवान हनुमान को समर्पित एक महत्वपूर्ण स्थल हनुमानगढ़ी मंदिर का भी दौरा किया। इसके बाद अयोध्या में सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की।

इस बैठक में सीएम आदित्यनाथ अयोध्या में विकास परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बात की। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मिले और इस दौरे के दौरान सीएम योगी शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी करने वाले हैं।
बुधवार को सीएम आदित्यनाथ ब्रह्मलीन परमहंस रामचंद्र दास महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह दिगंबर अखाड़े में संत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और भंडारा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद सीएम योगी अंबेडकर नगर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें और विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण शामिल है ताकि उन्हें समय पर पूरा किया जा सके। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य आधुनिक विकास आवश्यकताओं के साथ सांस्कृतिक संरक्षण को संतुलित करना है।
राम मंदिर निर्माण कार्य
जून में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने उम्मीद जताई थी कि दिसंबर तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राम दरबार और सात मंदिरों के लिए राजस्थान से संगमरमर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस काम के लिए चार मूर्तिकारों को चुना गया है।
बता दें 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान, पीएम मोदी ने लोगों से सिर्फ भव्य मंदिर के निर्माण से आगे देखने और अगली सहस्राब्दी के लिए "मजबूत, सक्षम और दिव्य" भारत बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
#WATCH | Ayodhya: Chief Minister Yogi Adityanath conducts a site inspection of the development work of Saket Tourism Sadan pic.twitter.com/tqOHFCvwcV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications