मोहम्मद शमी को सीएम योगी आदित्यनाथ का तोहफा, अमरोहा में बनेगा मिनी स्टेडियम
Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे गेंदबाज मोहम्मद शमी के न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। अब क्रिकेटर को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यूपी के अमरोहा में जिला प्रशासन अधिकारी एक मिनी स्टेडियम और एक स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक डीएम राजेशन त्यागी ने जानकरी दी कि मोहम्मद शमी के गांव सहरसपुर अलीनगर में एक मिनी स्टेडियम और एक खुला जिम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। शमी क्रिकेट विश्व कप 2023 में उनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।
विश्व कप के 6 खेलों में शमी ने 9.13 की औसत और 10.91 की स्ट्राइक रेट से 23 विकेट लिए हैं। शमी के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े 7/57 हैं। वह टूर्नाटमेंट में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कीवीज के विरुद्ध सेमीफाइनल में, उन्होंने डेवोन कॉनवे, रचींद्र, केन विलियमसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन को आउट करते हुए 7 विकेट हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें IND vs AUS Final: 'ये वर्ल्ड कप भारत का है....', मोहम्मद शमी की मां ने टीम इंडिया के लिए मांगी दुआएं












Click it and Unblock the Notifications