योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को दी जन्मदिन की बधाई
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट करके लिखा, जनप्रिय राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1949 को हुआ था। उन्होंने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की है। वह आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने और आपातकाल का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। वह कई बार जन आंदोलन के चलते जेल भी गए।
वह 1988 से आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। शिवराज सिंह का साधना सिंह के साथ 1992 में विवाह हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। वर्ष 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वह संगठन मंत्री बने। लंबे समय तक वह अलग-अलग पदों पर रहे। बाद में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश संयुक्तसचिव बने। बाद में प्रदेश अध्यक्ष भी बने।
पहली बार 1990 में वह बुधनी से विधायक बने और 1991 में वह विदिशा से सांसद बने। वह विदिशा से चार बार सांसद रहे हैं। वर्ष 2004 में वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने और इसी वर्ष वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। वह भाजपा की ओर से सबसे अधिक समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
हाल ही में मध्य प्रदेश चुनाव में प्रचंड जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को प्रदेश की कमान सौंपी गई और अब माना जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में शामिल होंगे। इस बार वह मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications