VIDEO: अतीक-अशरफ के मर्डर के बाद पहली बार बोले सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि अब माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकते हैं।

cm yogi on atiq ahmed murder

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ माफियाओं पर अपने सख्त रुख के लिए जाने जाते हैं। वहीं, असद एनकाउंटर और अतीक- अशरफ हत्याकांड के बाद सीएम योगी ने अपना सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि अब माफिया किसी को धमकी नहीं दे सकते हैं, यूपी में अब कानून का राज है।

सीएम योगी ने कहा कि साल 2012 से 2017 के बीच में 700 से अधिक दंगे उत्तर प्रदेश में हुए थे। 2007 से 2012 के बीच 364 दंगे यूपी में हुए थे। लेकिन 2017 के बाद से अब तक एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ। कर्फ्यू की कभी नौबत नहीं आई।

आगे बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी या माफिया किसी को डरा धमका नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गॉरंटी देता है।

गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी में अब कानून का राज है। पहले यूपी में रोजाना दंगे हुआ करते थे। हमारी सरकार ने यूपी को दंगामुक्त किया है।

बता दें कि बीती 15 अप्रैल को उमेश पाल हत्या कांड के आरोपी अतीक अहमद और अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, यूपी एसटीएफ ने झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया था।

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज, पुलिस ने कई राज्यों में की छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+