सदाकत के साथ अखिलेश की फोटो का CM योगी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, बोले- मुंह मोड़ने का कर रहे है प्रयास

सीएम योगी ने उमेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान के साथ अखिलेश यादव की वायरल तस्वीर का मुद्दा भी सदन में उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकता है।

UP CM Yogi Adityanath

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान सीएम योगी ने उमेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान के साथ अखिलेश यादव की वायरल तस्वीर का मुद्दा भी सदन में उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई अपनी जवाबदेही से भाग नहीं सकता है। सीएम योगी ने अखिलेश से सवाल किया कि राजू पाल या उमेश पाल की कोई जाति नहीं थी क्या?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में प्रयागराज शूटआउट का मुद्दा उठाते नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा,

प्रयागराज की घटना का मुख्य साजिशकर्ता है उसकी फोटो कल वायरल हो रही थी। लोग कहेंगे साहब सोशल मीडिया का जमाना है, लेकिन (तस्वीर में) हाथ मिला रहे थे...पीछे आपकी (सपा) पार्टी का सिंबल लगा हुआ हैं और तब भी आप उससे मुंह मोडने का प्रयास कर रहे हैं। उमेश पाल मारा गया, उसकी कोई जाति नहीं थी क्या? सिपाही संदीप निषाद मारा गया उसकी कोई जाति नहीं थी क्या? क्या आप ठेका ले चुके है जाति का।

सीएम योगी ने सदन में बोलते हुए कहा, 'किसी गरीब को, किसी कमजोर को और किसी अति पिछड़ा को ऐसे पेशेवर अपराधियों को संरक्षण देकर मरवाएंगे। यह क्या तमाशा है...और उसके बाद फिर सीधे मुकर भी जाएंगे।' सीएम योगी ने सवाल करते हुए पूछा कि राजू पाल को कोई जाति नहीं थी क्या? जब राजू पाल की हत्या हुई थी...तब इस पेशवर अपराधि और माफिया के संरक्षण दाता कौन थे। उन्होंने बोलते हुए कहा कि आप जाति की बात बार बार करते हैं, हम विकास की बात करते हैं।

इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि हमने प्रदेश के एक-एक जिले का ध्यान रखते हुए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना चलाई, जिससे वहां रोजगार के लाखों अवसर उत्पन्न हुए और गरीबों का आत्मनिर्भर बनाया गया। वहीं पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने प्रदेश को माफियाओं के हवाले करते हुए वन डिस्ट्रिक वन माफिया योजना चलाई। यह सच है कि आपने (समाजवादी पार्टी) यूपी को एक जिला, एक माफिया दिया। किस जिले में माफिया नहीं था? राज्य में कई तरह के माफिया थे, कुछ भू-माफिया, वन माफिया, मवेशी माफिया थे। राज्य में हर कोई इसके बारे में अच्छी तरह जानता था।

Recommended Video

    सदाकत के साथ अखिलेश की फोटो का CM योगी ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, बोले- मुंह मोड़ने का कर रहे है प्रयास

    विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था, और अब 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है। बीजेपी पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। कहा कि ये बजट समावेशी और विकास की अवधारणा को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है।

    सीएम ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर सरकार हमेशा जीरो टॉलरेंस की बात कह रही है। नेता प्रतिपक्ष यूपी की विकास यात्रा को पीछे ले जाने में उनको प्रसन्नता हो रही थी। हर समस्या का समाधान मौजूद है। नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है। ये लोग भागने वाले ही हैं। कहा कि हम शिवपाल का पूरा सम्मान करते हैं चाहे समाजवादी पार्टी करे या न करे। सामूहिक जवाबदेही का परिचय कभी नहीं दिया है। नेता प्रतिपक्ष को अब धीरे-धीरे इस बात का विश्वास हो रहा है की प्रदेश में निवेश आ रहा है। सपा ने प्रदेश को कहां लाकर खड़ा कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+