42 इलेक्ट्रिक बसों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी, कहा- वायु और ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

42 इलेक्ट्रिक बसों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिखाई हरी झंडी, कहा- वायु और ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ, 25 अगस्त: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (गुरुवार 25 अगस्त) उत्तर प्रदेश के दो बड़े महानगरों लखनऊ और कानपुर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इनमें 34 बस राजधानी लखनऊ के चार रूटों पर चलेंगी तथा आठ बस कानपुर में चलेंगी। इन बसों के चलने जहां यात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, वायु और ध्वनि प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी।

Recommended Video

      Lucknow, Kanpur में अब लगेगी pollution पर लगाम, आवागमन भी होगा आसान | वनइंडिया हिंदी | *News
      CM Yogi Adityanath flags off 42 electric buses for Lucknow and Kanpur

      सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार 25 अगस्त को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से इन 42 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन वायु, ध्वनि प्रदूषण से मुक्त होना समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी के साथ बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने में हमें सफलता प्राप्त हुई है।

      इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के दो सबसे बड़े महानगरों लखनऊ और कानपुर के लिए 42 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हो गया है। मैं दोनों नगर निकायों से जुड़े हुए सभी माननीय जनप्रतिनिधियों और वहां की जनता-जनार्दन का हृदय से अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई देता हूं। सभी इसका लाभ लें। साथ ही कहा, यह एक सार्वजनिक परिवहन है जो ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त हो।

      इस दौरान सीएम योगी ने बताया कि देश में स्मार्ट शहरों के रूप में विकसित किए जा रहे 100 शहरों में से 10 यूपी के शहर भी हैं। बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरों के प्रदूषण में भी कमी आएगी। इन सभी बसों के शुरू होने से लखनऊ व कानपुर के निवासियों को आवागमन में आसानी होगी। इससे करीब 15 हजार यात्रियों को बड़ी सहायता मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास से रवाना होने वाली इन बसों का आज से यात्री को दोपहर 12 बजे से लाभ मिलेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+