CM Yogi का 1.46 लाख शिक्षामित्रों को तोहफा, 2025 में 'घर से करें नौकरी', सरकार द्वारा शासनादेश जारी
CM Yogi Shikshamitra: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल पर राज्य के 1.46 लाख शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षा मित्र अब अपने पैतृक या अपने गांव के नजदीक स्थित स्कूल में अपना तबादला करा सकते हैं। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
यह भी बता दें कि शिक्षा मित्र लंबे समय से अपने नजदीक के स्कूल में तबादला होने का इंतजार कर रहे थे। कई बार इस बारे में खबरें भी आईं लेकिन सरकार की तरफ से इस बारे में कोई खास विचार नहीं किया गया। हालांकि सरकार ने शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया है।

सरकार की तरफ से जारी शासनादेश के मुताबिक पुरुष शिक्षा मित्र या अविवाहित महिला शिक्षा मित्र को वर्तमान में कार्यरत विद्यालय या मूल विद्यालय में स्थानांतरित किया जा सकता है। यदि उसे विद्यालय में पद रिक्त न नहीं है तो भी उनके लिए विकल्प दिया गया है।
मूल विद्यालय या समीप के विद्यालय में रिक्त पद न होने की स्थिति में ग्राम सभा, ग्राम पंचायत और वार्ड के नजदीक संचालित स्कूल में रिक्त पद पर तैनात किया जाएगा। ऐसा किए जाने से शिक्षामित्र को बड़ी राहत मिलेगी और वह अपने मूल या फिर गांव के नजदीक के स्कूल में पढ़ा पाएंगे।
ससुराल में ड्यूटी करेंगी विवाहित महिला शिक्षामित्र
महिला शिक्षामित्र जो विवाहित हैं। विवाह के बाद भी वे अपने गांव में या अपने गांव के निकट किसी अन्य गांव में पदस्थ हैं। ऐसे में यदि वे अपने पति के निवास प्रमाण पत्र के आधार पर स्थानांतरण कराना चाहती हैं तो यह संभव है। उनके ससुराल के समीप उनका ट्रांसफर हो जाएगा।
इस अवधि में स्थानान्तरण एवं समायोजन हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जनपद स्तरीय गठित समिति द्वारा निर्धारित भारांक एवं रिक्ति के सापेक्ष शिक्षामित्र पदों पर शिक्षामित्रों के स्थानान्तरण एवं समायोजन की कार्यवाही जनपद स्तर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.) लखनऊ द्वारा विकसित साफ्टवेयर पोर्टल से आनलाइन प्रणाली के माध्यम से की जायेगी।
इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह का कहना है कि 23 जुलाई 2018 को जारी स्थानांतरण आदेश से अपने मूल विद्यालय में वापस जाने के आदेश से वंचित रह गए पुरुष शिक्षा मित्रों और ससुराल से दूर विद्यालयों में पढ़ा रही महिला शिक्षा मित्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और वे भी अपने ससुराल के जिले के विद्यालय में स्थानांतरण पा सकेंगी।
तो अब 'घर से करें नौकरी'
नए सरकारी आदेश के जारी होने के बाद उन लोगों को भी राहत मिलेगी जो किराए का मकान लेकर नौकरी करते आ रहे हैं। अब ऐसे में उनको अपने गांव या आस-पास के गांव के स्कूल में तैनात किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वे अपने घर से अर्थात अपने घर पर ही रहकर पढ़ाने के लिए जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications