CM Vivah Yojana: योगी सरकार ने डबल कर दिया फंड, आपकी बेटी की शादी का पूरा इंतजाम अब सरकार के जिम्मे
CM Vivah Yojana 2025: बेटी की शादी हर मां-बाप का सपना होता है, लेकिन जब जेब में पैसे न हों, तो यह सपना बोझ बन जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब गरीब परिवारों को बेटी की शादी में दोगुनी मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले जहां 51 हजार रुपये की सहायता मिलती थी, अब उसे बढ़ाकर पूरे 1 लाख रुपये कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि किसी बेटी की शादी सिर्फ पैसों की कमी से न रुके।

इस नई व्यवस्था से हजारों परिवारों को ना सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि वे अपनी बेटियों की शादी इज्जत और सम्मान के साथ कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस योजना का पूरा फायदा कैसे मिलेगा और इसके लिए आवेदन कैसे करें।
योजना का फायदा अब हुआ दोगुना
उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीबों की बेटियों की शादी के लिए चलाई गई सामूहिक विवाह योजना को और प्रभावी बना दिया है। अब इस योजना के तहत 75,000 रुपये कैश लड़की के खाते में सीधे भेजे जाएंगे।
इसके अलावा 10,000 रुपये की जरूरी सामग्री जैसे कपड़े, बर्तन, गिफ्ट आदि दिए जाएंगे। वहीं शादी समारोह के आयोजन में मदद के लिए 15,000 रुपये अलग से दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले, लड़की की उम्र 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक का नाम गरीबी रेखा से नीचे (BPL) सूची में होना चाहिए या उसकी पारिवारिक आय तय सीमा से कम होनी चाहिए।
सभी जातियों और धर्मों के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, बस जरूरी दस्तावेज पूरे होने चाहिए।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना" सेक्शन में एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शादी की तारीख खुद चुनें
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको सरकार द्वारा निर्धारित सामूहिक विवाह की तारीखों में से एक को चुनना होगा। इसके बाद आवेदन सबमिट कर दें और उसकी रसीद को प्रिंट कर सुरक्षित रख लें। यह रसीद भविष्य में योजना का लाभ पाने के लिए आवश्यक हो सकती है।
शादी के बाद खाते में ट्रांसफर होती है राशि
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागीय अधिकारी दस्तावेजों की जांच करते हैं। अगर सब कुछ सही होता है, तो आवेदन को मंजूरी दे दी जाती है। शादी निर्धारित तिथि पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होती है। विवाह पूर्ण होते ही योजना के तहत तय की गई राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications