Clever Cat! थाने में चली घंटों पंचायत, फिर बिल्ली ने यूं खोज निकाला 'असली मालिक', चुटकियों में सुलझी समस्या
Clever Cat in Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक चालाक बिल्ली का मामला सामने आया है जिस पर आपको यकीन नहीं होगा। बिल्ली के मालिकाना हक को लेकर थाने में काफी देर तक पंचायत चली। घंटों पंचायत के बाद भी असली मालिक का पता नहीं चल पाया।
अंत में चालाक बिल्ली ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बिल्ली को लेकर दो लोगों के बीच चल रहा मालिकाना हक का विवाद पल भर में सुलझ गया। इसके बाद बिल्ली का असली मालिक बिल्ली को अपने साथ अपने घर ले गया।

यहां का है पूरा मामला
दरअसल, शामली जनपद के कांधला कस्बे के थाने में बुधवार को नगर मोहल्ला मौलानान की रहने वाली तान्या और सोनिया थाने पहुंची। थाने पहुंचकर उन लोगों ने पुलिस शिकायत किया कि उन्होंने एक राजस्थान नस्ल की बिल्ली पाल रखी थी जो कुछ दिन पहले गुम हो गई।
बिल्ली गुम होने के बाद उन लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तान्या और सोनिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पता चला है कि गंगेरु के रहने वाले ने उनकी बिल्ली चुराई है।
बिल्ली के साथ औरंगजेब को बुलाया गया थाने
तान्या और सोनिया की शिकायत के बाद पुलिस ने औरंगजेब को बिल्ली लेकर थाने पर बुलाया। थाने पर बिल्ली के बुलाने के बाद जब उससे पूछताछ होगी तो उसने बताया कि वह राजस्थान गया था और वहीं से बिल्ली को लेकर के आया है।
उसने यह भी बताया कि यह बिल्ली उसकी है और काफी समय से वह बिल्ली को पाल रखा है। इधर तान्या और सोनिया द्वारा बिल्ली पर अपना अधिकार जताते हुए औरंगजेब से कहासुनी की जाने लगी। दोनों पक्षों में काफी देर तक थाने में पंचायत चली लेकिन मामले का हल नहीं निकला।
Clever Cat ने खुद खोज लिया 'असली मालिक'
काफी देर तक परेशान होने के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पुलिस ने बिल्ली अपने पास रखकर तान्या और औरंगजेब को थाने में कुछ दूर पर भेज दिया। उसके बाद दोनों को बारी-बारी से बिल्ली का नाम लेकर बुलाने के लिए कहा गया।
इस दौरान तान्या काफी देर तक अलग-अलग नाम लेकर बिल्ली को बुलाती रही लेकिन बिल्ली उसके पास नहीं गई। बाद में औरंगजेब ने मैक्स नाम लेकर पुकारा जिससे बिल्ली तुरंत दौड़ते हुए उसके पास चली गई। औरंगजेब के पास बिल्ली जाते ही मामले का हल निकल गया। ऐसे में पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराते हुए बिल्ली को औरंगजेब को दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications