लड़की ने एसपी ने लगाई गुहार, कॉलेज के इन लड़कों से मुझे बचा लो


मेरठ। मेरठ में मनचलों से तंग आकर एक छात्रा ने एक बार फिर अपनी पढ़ाई छोड़ दी है, लेकिन बावजूद इसके मनचलो का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। थाने में शिकायत करने के बाद भी जब पीड़िता को इंसाफ नहीं मिला तो इससे परेशान पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुँच इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित लड़की ने एसएसपी से कहा- 'मनचलों ने मेरा जीना हराम कर रखा है और अब मेरे पास मरने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं है।'

classmates molested a college girl then he complained to ssp

एसएसपी ऑफिस पहुंची ये तीनो माँ बेटी है, ये सभी थाना देहली गेट क्षेत्र के जलीकोठी इलाके में रहते हैं। इनकी माने तो इसी परिवार की एक बेटी मेरठ की चर्चित आइआइएमटी यूनिवर्सिटी में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर है, लेकिन उन्हीं की क्लास में पढ़ने वाले यमंदीप गौतम और सलमान छात्रा से फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन जब इंतहा हो गई तो छात्रा ने मनचलों की शिकायत देहली गेट थाने में कर दी। थाना पुलिस ने आरोपियों का फोन छीना और फिर सेटिंग करके लौटा दिया।

नतीजतन फिर से आरोपी छात्रा को परेशान करने लगे और मजबूर होकर छात्रा ने अपना कॉलेज और पढ़ाई दोनों छोड़ दी। लेकिन मामला यही नहीं रुका, यमन गौतम सनकी मनचला छात्रा के परिवार रिश्तेदारों को कॉल करके छात्रा को बदनाम करने लगा। आशिक मनचले की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि उसने छात्रा की पिता को रोककर दो दिन में शादी कराने की डिमांड रखी और डिमांड पूरी न होने पर दो दिनों में परिवार को जान से मरने की धमकी दे डाली। इससे परिवार अब पूरी तरह दहशत में आ गया है। अब परेशान परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+