प्रियंका-डिंपल के सामने यूपी की छोटी बहू भी चुनावी दंगल में, मुकाबला हुआ दिलचस्प

रालोद प्रमुख अजीत सिंह ने अपनी बहू चारू चौधरी को स्टार प्रचारक बनाया है।चारू रालोद के सीएम प्रत्याशी जयंत चौधरी की धर्मपत्नी हैं।

लखनऊ। इसमें कोई शक नहीं कि इस बार यूपी का चुनावी दंगल काफी रोचक है, केवल चुनावी प्रत्याशियों को लेकर ही नहीं बल्कि इस बार के स्टार प्रचारकों केे कारण भी मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है।

प्रियंका-डिंपल के सामने यूपी की छोटी बहू भी चुनावी दंगल में.

जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन को प्रियंका गांधी और डिंपल यादव का साथ मिला है वहीं अब इन स्टार प्रचारकों को सीधे चुनौती देने आ रही हैं यूपी की छोटी बहू चारू चौधरी, जो इस बार अपने पति जयंत चौधरी और ससुर अजीत चौधरी के साथ चुनाव प्रचार में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाली हैं।

चारू चौधरी

चारू चौधरी

राष्ट्रीय लोकदल के मुख्यमंत्री प्रत्याशी जयंत चौधरी के साथ लगभग हर चुनावी मंच पर चारू चौधरी नजर आने वाली हैं क्योंकि राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी अजीत सिंह ने पुत्रवधु चारु चौधरी को स्टार प्रचारक बनाया है।

मुकाबला अब काफी रोचक

मुकाबला अब काफी रोचक

राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के चुनाव में 403 सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रहा है, इसलिए ये मुकाबला अब काफी रोचक हो गया है।

सहेन्द्र रमाला के समर्थन में रोड शो

सहेन्द्र रमाला के समर्थन में रोड शो

चारु ने प्रचार का काम शुरू भी कर दिया है, उन्होंने बागपत के छपरोली विधानसभा से प्रत्याशी सहेन्द्र रमाला के समर्थन में रोड शो भी किया है।

 403 सीटों पर प्रत्याशी

403 सीटों पर प्रत्याशी

पार्टी के सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी लड़ाने के सवाल पर चारु चौधरी ने कहा कि पार्टी को कितनी सीट मिलती है यह जनता ही तय करेगी।

राजनीति में खासी दिलचस्पी

राजनीति में खासी दिलचस्पी

चारू की राजनीति में खासी दिलचस्पी है, वो अभी तक अपने पति के साथ पर्दे के पीछे की भूमिका में थीं लेकिन अब वो फ्रंट सीट से चुनावी प्रचार का हिस्सा बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+