यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 'स्टार प्रचारकों' में 40 लोग शामिल लेकिन भरोसा केवल प्रियंका पर...
यूपी के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान में कहा है कि यूपी में कांग्रेस की लुटिया अब प्रियंका के हाथों में हैं।
लखनऊ। सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कि 40 लोगों के नाम शामिल हैं।
प्रियंका गांधी बचायेंगी कांग्रेस की लुटिया
इन 40 लोगों के नाम में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,आर पी सिंह सहित कई नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं लेकिन इन सभी नामों में से प्रियंका गांधी पर ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सबसे ज्यादा भरोसा है। यूपी के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दबी जुबान में कहा है कि यूपी में कांग्रेस की लुटिया अब प्रियंका के हाथों में हैं।

राजनीति में अहम और सक्रिय भूमिका
पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब राजनीति में अहम और सक्रिय भूमिका अदा करें। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ हुए गठबंधन में प्रियंका की भूमिका को स्वीकार किया है।

निजता का आदर
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी अपनी मर्जी से दो लोकसभा सीटों- अमेठी व रायबरेली में सक्रिय हैं और हम उनकी निजता का आदर करते हैं।

पार्टी की संकटमोचक
प्रियंका गांधी को लोग पार्टी की संकटमोचक के रूप में देख रहे हैं। उ.प्र. में कांग्रेस में जान डालना, प्रियंका गांधी राहुल गांधी की सबसे विश्वसनीय सहयोगी हैं।

11 फरवरी से 8 मार्च
- उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
- 11 मार्च को काउटिंग होगी।
- एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति की ओर से जनवरी में किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को 187 से 197 सीटें और 35 फीसदी वोट शेयर के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना है।
- और सपा में पारिवारिक विवाद के बावजूद अखिलेश यादव 26 फीसदी समर्थन के साथ अगले मुख्यमंत्री का सबसे पसंदीदा चेहरा बने हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications