DRI ने मुगलसराय स्टेशन से जब्त किया 3 करोड़ कीमत का 10 किलो सोना, दो तस्कर भी दबोचे
वाराणसी। यूपी का बनारस और चंदौली इन दिनों तस्करों का अड्डा बन गया है। यही वजह है कि यहां आए दिन डीआरआई छापेमारी करती है। इस बार डीआरआई के छापेमारी में उसे एक बड़ी सफलता मिली है। डीआरआई की वाराणसी यूनिट ने देर रात चंदौली के मुगलसराय रेलवे स्टेशन के 10 किलो गोल्ड के बिस्किट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों तस्कर स्टील के डिब्बे में गोल्ड छिपाकर म्यांमार से नई दिल्ली लेकर आए थे। बरामद गोल्ड की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 3 करोड़ 22 लाख रूपये बताई जा रही है।

संदेह के आधार पर डीआरआई लगातार कर रहा था चेकिंग
डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी आनंद कुमार राय ने मीडिया को बताया की मुखबिरों के सूचना पर मिली जानकारी के बाद ये बड़ी सफलता हासिल हुई है। राजस्व सूचना निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि मुगलसराय पहुंचने वाली ब्रह्मपुत्र मेल में अवैध रूप से 9.95 किलो गोल्ड लेकर 2 दो लोग एसी सेकेंड क्लास में सफर कर रहे हैं।

मिरोजम के रहने वाले हैं तस्कर
मिली जानकारी पर जब टीम ने छापेमारी की तो ब्रह्मपुत्र मेल के सेकेंड क्लास में मिरोजम के रहने वाले चुंगलि अंजुइया और लालेंगकीम स्टील के डिब्बे में गोल्ड के छोटे -छोटे बिस्किट लेकर सफर कर रहे थे। जो अवैध था हम लोगों ने उन्हें गिरफ्तार किया और चालान कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया की ये गोल्ड म्यांमार से हावड़ा के रस्ते दिल्ली पहुंचाया जा रहा था।

ट्रेनों के माध्यम से हो रही तेजी से तस्करी
बीते दिनों के आकड़े देखे जाये तो वाराणसी और मुगलसराय इन दिनों तस्करो का हब बना गया है। इस साल में डीआरआई ने अब तक सिर्फ मुगलसराय से करीब 18 किलो सोना अब तक बरामद किया है। इसके आलावा कछुआ और तमाम नशीले पदार्थो की तस्करी भी तेजी से ट्रेनों के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान तक की जा रही है। बचा दें कि अभी कुछ दिनों पहले वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल हवाई अड्डे से भी एक तस्कर को दो किलो अवैध गोल्ड के साथ डीआरआई ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications