केबीसी में सोना जीतने के नाम पर पाकिस्तान से आई काल, और लूट गया इमदाद
चंदौली। अगर आपको देश के चर्चित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर कोई फोन आए तो सावधान हो जाइए। क्योंकि हो सकता है कि इस फोन कॉल के चक्कर में आपकी गाढ़ी कमाई डूब जाए। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केबीसी के नाम पर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जालसाजों ने इमदाद अली नाम के एक युवक को 5 लाख जीतने का लालच देकर एक लाख 13 हजार रुपए जमा ऐंठ लिए। युवक को जब तक धोखे का एहसास होता, देर हो चुकी थी। फिलहाल युवक ने अलीनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले इमदाद से यह धनराशि एक बैंक खाते में जमा कराई गई। ठगी के शिकार के इमदाद ने शनिवार को अलीनगर थाने पर प्रार्थनापत्र देकर ठगों को पकड़ने के साथ उनका डूबा धन दिलवाने की गुहार लगायी है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। पाकिस्तान के 00923078053052 नंबर से अलीनगर थानाक्षेत्र के गोधना निवासी इमदाद अली के पास फोन करके केबीसी के लिए उनका नंबर चुने जाने के साथ 3 लाख रुपये नकद व 2 लाख रुपये का सेना जीतने की खबर सुनायी गयी।
अगले दिन उसको टैक्स के रुप में 2000 रुपये मुंबई स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा खाता संख्या 36916448538 कावेरी आत्माराम के नाम से जमा कराने को कहा गया। इमदाद ने यह धनराशि उस खाते में जमा करा दी, इसके बाद आठ हजार रुपये फिर जमा कराए गए। इसके बाद इमदाद अली से फिर एक और खाते में 25 हजार रुपये जमा कराए। अब तक एक लाख तेरह हजार रुपये, केबीसी में तीन लाख रुपये नकद व दो लाख रुपये का सोना जीतने के लालच में जमा कराया चुका है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications