Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कासगंज हिंसा: चंदन के पिता को मिली धमकी, कहा- हमसे दुश्मनी मत लो वरना देख लेंगे

एटा। कासगंज में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में मारा गया युवक चंदन गुप्ता के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। गुरुवार को चंदन के पिता ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर दुश्मनी मोल ली तो हालात बुरे होंगे। चंदन की हत्या का मुख्य आरोपी सलीम भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही चंदन के परिवार को धमकी मिलनी भी शुरू हो गई है।

आरोपी जेल जा रहे हैं लेकिन वाकी लोग अभी भी बाहर हैं

आरोपी जेल जा रहे हैं लेकिन वाकी लोग अभी भी बाहर हैं

घटना गुरुवार सुबह के समय की बताई जा रही है। चंदन के पिता ने बताया, 'सुबह मैं घर के बाहर बैठा था। कुछ लोग बाइक पर आए। मेरे सामने बाइक रोकी और धमकी देते हुए बोले कि आरोपी जेल जा रहे हैं लेकिन वाकी लोग अभी भी बाहर हैं। हमसे दुश्मनी मोल मत लो, वरना देख लेंगे।' इसके बाद सुशील गुप्ता ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारी जान को खतरा है। साथ ही मेरी बेटी को भी खतरा है। मैं न्यायपालिका और योगी जी से अपनी सेफ्टी के लिए हथियार का लाइसेंस मांगता हूं। जब तक खतरा खत्म न हो जाए तब तक हमें सुरक्षा मिले, सुरक्षा कर्मी लगाए जाएं।

अगर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह है तो हमें भी गोली मार दो

अगर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह है तो हमें भी गोली मार दो

कुछ दिन पहले ही चंदन के पिता सुशील गुप्ता ने एक विडियो संदेश के जरिए शांति की अपील की थी। चंदन के पिता ने आरोप लगाया था कि घृणा के माहौल ने उनके बेटे को छीन लिया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह है तो हमें भी गोली मार दो।

इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया

इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया

बता दें कि 26 जनवरी के दिन दो समुदायों के बीच शुरू हुए विवाद में चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। जिसके बाद इलाके में बिगड़ते हालात के बाद धारा 144 लागू की गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 31 लोग नामजद हैं और बाकी 81 लोगों को पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+