Meerut CCTV: सड़क हादसे का खौफनाक Video, कार की टक्कर से 15 फीट हवा में उछल गई महिला, मौत
यूपी के मेरठ में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ़्तार कार ने उड़ा दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि महिला हवा में लगभग 15 फीट ऊपर उछल गई और दूर जाकर गिरी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, यह पूरी घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई।
बता दें कि 9 अक्टूबर को कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी ए-158 निवासी पंकज कुमार की 62 वर्षीय मां शारदा रानी दिल्ली-देहरादून बाइपास पर कैलाश अस्पताल के सामने रोड क्रॉस कर रही थीं। उसी दौरान दिल्ली की तरफ से आर रही एक कार ने शारदा रानी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शारदा रानी हवा में 15 फीट तक उछलती चली गई।

शारदा रानी पहले कार के बोनट पर आकर गिरी फिर सड़क पर गिर पड़ी। यह देखकर कार चालक ने कार रोकी वो नीचे उतरा। लेकिन जैसे ही कार चालक ने अपने पास पब्लिक आती देखी वो कार लेकर फरार हो गया। उधर, घटना के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक शारदा के परिजन उसके अंतिम संस्कार और अन्य क्रियाओं में लग गए। वहीं अब उन्होंने पुलिस से मृतक मां के लिए न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी चेक किये तो यह फुटेज सामने आया।
मामले में क्राइम इंस्पेक्टर श्योपाल सिंह का कहना है कि मृतका के परिजन शिकायत लेकर आए थे। शिकायत के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। उक्त कार चालक की गाड़ी का नंबर ट्रेस कर उसे पकड़ने का प्रयास हो रहा है। इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications