Saharanpur: मस्जिद में गया... खुदा का शुक्रिया किया और फंदे पर झूल गया युवक, घटना CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह वीडियो एक मस्जिद के अंदर का है, जिसमें एक व्यक्ति ने स्टूल पर चढ़कर फांसी लगा रहा है। बताया जा रहा है सोमवार सुबह युवक ने पहले खुदा का शुक्रिया किया और फिर फंदे पर लटककर जान दे दी।

बता दें कि पूरा मामला सहारनपुर के कस्बा गंगोह के मोहल्ला कुरेशियान स्तिथ शाह विलायत मस्जिद का है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यहां सोमवार सुबह करीब 7ः30 बजे मृत युवक मस्जिद में दाखिल हुआ। पहले उसने यहां रखी एक सीढ़ी का इस्तेमाल किया और फिर एक रस्सी को खोला। बताते चलें कि मस्जिद में रंग-रोगन चल रहा था, इसलिए यहां पर सीढ़ी रखी हुई थी।

cctv video of a man hanged himself in a mosque in Saharanpur

रस्सी खोलने के बाद युवक पास में रखा एक स्टूल लेता है और उसपर चढ़कर इसी रस्सी से बनाए गए फंदे पर झूल जाता है। धार्मिक स्थल में युवक के फांसी लगा लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल जाती है। सूचना पर पुलिस भी मस्जिद पहुंचती है। लेकिन पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। घटना के पीछे के कारणों का भी पता नहीं चल सका।

इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और शिनाख्त में जुट गई। फिर पता चला कि युवक का नाम आमिर है, जो पड़ोसी जिले शामली क्षेत्र के गांव बाला का रहने वाला था। परिजनों को सूचना दी गई तो वो भी पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को सिर्फ इतना ही बताया कि आमिर नशे का आदि था। खानपुर गुर्जर में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Recommended Video

    Saharanpur: मस्जिद में गया... खुदा का शुक्रिया किया और फंदे पर झूल गया युवक, घटना CCTV में कैद

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+