यूपी: लोगों को बहला-फुसला कर ईसाई बनाने के काम में लगे थे 271 लोग, मामला दर्ज करने के आदेश

जौनपुर। यूपी में अक्सर धर्म परिवर्तन के छोटे-मोटे मामले सामने आते हैं। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है उसमें एसीजेएम ने 271 ईसाई प्रचारकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। इन पर आरोप है कि ये गांव-गांव जाकर लोगों को छल से ईसाई धर्म अपनाने को प्रेरित करते थे। साथ ही सनातन धर्म और उसकी पूजा पद्धति का मजाक भी उड़ाते थे। इस मामले में यूपी के जौनपुर एसीजेएम पंचम ने चंगाई प्रार्थना सभा के संचालक और पादरियों सहित 271 लोगों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

case will be registered against padri including 271 people in jaunpur

आरोप है कि ईसाई केंद्र का संचालक दुर्गा प्रसाद सहयोगी चार अन्य जिलों में सनातन धर्म के विरुद्ध प्रचार करते हैं। प्रवचन कर गरीब व पिछड़े लोगों को बहकाया जा रहा है उनको रुपये का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करके ईसाई बना दिया जाता है। आरोपी सनातन धर्म की उपासना पद्धति का एवं मूर्ति पूजा का मजाक उड़ाते हैं और अपने साथ जल और तेल लेकर चलते हैं। इसे छिड़कर वे अभिमंत्रित करते हैं।

आरोप ये भी है कि ये लोगों को नशीली दवाइयां खिलाकर, जादू टोना करके गलत उपचार करते हैं। गंभीर बीमारी ठीक होने की झूठी गवाही लोगों से दिलवाई जाती है ताकि उसका प्रभाव प्रार्थना सभा में आने वाले अन्य लोगों पर भी पड़े। प्रतिबंधित रसायन खिलाकर ईसा मसीह की जय बुलवाई जाती है और उन्हें ईसाई बना दिया जाता हैं। इससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है एवं सामाजिक शांति भंग सकती है। एसीजेएम पंचम ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने को कहा। हिन्दू संगठनों की शिकायत पर एसीजेएम ने मामले में संज्ञान लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+