यूपी : सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर केस दर्ज, रंगदारी का आरोप

वाराणसी। सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ वाराणसी के दशाश्‍वमेध थाने में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि जेल में बंद गायत्री प्रजापति के नाम पर खनन कारोबारी अरविंद तिवारी को फोन से धमका कर रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

जेल में दे जाओ कमिशन

जेल में दे जाओ कमिशन

वाराणसी शहर के जंगमबाड़ी मोहल्‍ले में रहने वाले खनन कारोबारी अरविंद तिवारी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 9 जून को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने को गायत्री प्रसाद प्रजापति बताया और कहा, 'सोनभद्र में बालू खनन के ठेके का टेंडर 2014 में मिला था, उसका कमिशन अब तक नहीं मिला है। लखनऊ जेल में आकर मिलो और कमिशन दे जाओ।' कमिशन न देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। वहीं, शिकायतकर्ता के मुताबिक, 2014 में सोनभद्र में बालू खनन का ठेका उन्‍हें मिला था। पर्यावरण वगैरह की एनओसी लेने में देर हो गई। जब वह काम शुरू करने गए तो पता चला कि नई खनन नीति के तहत टेंडर निरस्‍त हो गया है। यही ठेका देने के नाम पर कॉल कर कमिशन की मांग की गई।

सीएम से लगाई न्याय की गुहार

सीएम से लगाई न्याय की गुहार

धमकी भरी कॉल आने के बाद अरविंद ने दशाश्‍वमेध थाने पर कार्रवाई की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। आईजी रेंज से मिलकर भी इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद भी कॉल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और डीजीपी को पत्र भेजकर गुहार लगाई। लखनऊ के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को आनन-फानन में अरविंद की तहरीर पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में आईपीसी की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्या कहती हैं पुलिस

क्या कहती हैं पुलिस

वहीं, इस पूरे मामले पर वाराणसी के एसएसपी की मानें तो अरविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर, मामले की जांच की जा रही है। बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसे सर्विलांस पर लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामने की मामले की जांच कर जल्द खुलासा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+