योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नग्न तस्वीर साझा करने का मामला दर्ज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ महिला की नग्न तस्वीर साझा करने के चलते हुए दर्ज हुआ मामला, असम की महिला ने दर्ज कराया मामला

लखनऊ। असम की आदिवासी महिला ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम से लोकसभा सांसद राम प्रसाद सरमा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी नग्‍न तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिस पर योगी और बीजेपी सांसद सरमा ने कमेंट किया था। महिला ने जिस तस्‍वीर को लेकर आरोप लगाया है, 10 साल पहले गुवाहाटी में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान की है।

Yogi Adityanath

आदिवासी महिला का नाम लक्ष्मी ओरंग है। उन्‍होंने आईपीसी और आईटी कानून के तहत कई धाराओं में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 24 नवंबर 2007 को गुवाहाटी के बेलटोला में अखिल असम आदिवासी छात्र संघ के आंदोलन के वक्त की उनकी नग्न तस्वीर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया के पेज पर साझा किया था।

इसे भी पढें- पीएम मोदी का संदेश भूले योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक

समाचार एजेंसी पीटीआई ने इस मामले पर बीजेपी एमपी राम प्रसाद सरमा की प्रतिक्रिया ली है। अपने बयान में उन्‍होंने स्‍वीकार किया है कि उन्‍होंने फोटो शेयर की थी, क्‍योंकि यह दुखद घटना घटी थी। सरमा ने कहा, 'मैंने तस्‍वीर शेयर की, ताकि लोगों को इस घटना के बारे में पता चले। पीडि़त के साथ बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना घटी और उसे अभी तक न्‍याय नहीं मिला।'

बीजेपी सांसद ने अपनी सफाई में कहा, 'मैंने शेयर की गई तस्‍वीर पर कोई कमेंट नहीं किया था। उन्‍होंने कहा, 'कुछ दिनों पहले मैंने असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल से इस संबंध में बात की थी और उनसे केस को रीओपन करने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+