Cancelled Train List: गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें
Cancelled Trains List Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर जं0 के पुरानी पिट लाइन संख्या-1 पर इंजीनियरिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में 19 मई से 04 दिसम्बर,2025 तक दो जोड़ी विशेष एवं एक जोड़ी नियमित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं तीन जोड़ी ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 22 मई से 04 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 05057 गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दिल्ली से 23 मई से 05 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 05058 दिल्ली-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 23 मई से 28 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त
रहेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 24 मई से 29 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी
निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 मई से 04 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 15080/15079 गोरखपुर-पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
निरस्त रहेगी।

शार्ट टर्मिनेशन-
- दादर से 17 मई से 02 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ
जं0 पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 मई से 04 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर
मऊ जं0 से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
- बांद्रा टर्मिनस से 18 मई से 30 नवम्बर,2025 तक चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान
पर बलरामपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 20 मई से 02 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान
पर बलरामपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-बलरामपुर के बीच निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 मई से 01 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान
पर गोमतीनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर-लखनऊ जं0 के बीच निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं0 से 19 मई से 01 दिसम्बर,2025 तक चलने वाली 15032 लखनऊ जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के
स्थान पर गोमतीनगर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी लखनऊ जं0-गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications