शाहजहांपुर: सपा के प्रचार वाहन ने बच्चे को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

प्रचार वाहन सपा के मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा का है। राम मूर्ति सिंह वर्मा ददरौल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हैं। पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में तेज रफ्तार प्रचार वाहन ने रोड के किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रचार वाहन सपा के मंत्री राम मूर्ति सिंह वर्मा का है। राम मूर्ति सिंह वर्मा ददरौल विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी हैं। शनिवार को सपा प्रत्याशी का प्रचार करने के बाद जब वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था तभी रोड किनारे खेल रहे बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर: सपा के प्रचार वाहन ने बच्चे को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें- नुप्रिया पटेल की पुरानी सीट से मां कृष्णा पटेल लडेंगी चुनाव

दरअसल, शनिवार को सपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन प्रचार करके वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि प्रचार वाहन कुररिया गांव से वापस लौट रहा था। प्रचार वाहन काफी तेज स्पीड में था। तभी हीरपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र कुमार का 14 साल का बेटा अरुण कुमार रोड के किनारे खेल रहा था। इस तेज रफ्तार प्रचार वाहन ने उस बच्चे को रौंद दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+