By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में जल्द ही फिर बजेगा चुनावी बिगुल, 16 सीटों पर हो सकते हैं चुनाव, देखें लिस्ट
UP By-Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनावी बिगुल बजने वाला है। उत्तर प्रदेश में एक दो नहीं बल्कि 16 विधानसभा सीटों पर चुनाव के आसार दिखाई दे रहे हैं।
इन विधानसभा सीटों में कुछ ऐसी विधानसभा सीटे हैं जिन पर विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चुनाव जीत कर विधायक बनने वाले नेता इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। इसके अलावा कुछ अन्य सीटें भी शमिल हैं।

इन विधानसभा सीटों पर होंगे उप चुनाव
मैनपुरी जनपद के करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान चुनाव जीतकर विधायक बने थे। लेकिन लोकसभा चुनाव में वे कन्नौज से जीत कर सांसद बन चुके हैं।
अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा भी दे दिया है। इसी तरह अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से जीतकर संसद बन चुके हैं। अंबेडकर नगर जनपद के कटेहरी विधानसभा सीट के विधायक लालजी वर्मा भी चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं।
इसी तरह यह बात करें मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी विधानसभा सीट की तो यहां के विधायक जियाउर रहमान बर्क संबल लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं। अलीगढ़ की खैर के विधायक अनूप बाल्मीकि प्रधान भी सांसद बन चुके हैं।
इसी तरह गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग, फूलपुर विधानसभा सीट से प्रवीण पटेल, मीरापुर विधानसभा सीट से चंदन चौहान और मिर्जापुर जनपद के मझवां विधानसभा सीट से विधायक रहे विनोद कुमार बिंद भदोही लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बन चुके हैं।
इस तरह उत्तर प्रदेश में कुल 9 विधायक लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान चुनाव लड़े और सांसद बन गए हैं। ऐसे में इन नौ विधानसभा सीटों पर आने वाले समय में उपचुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा सात अन्य विधानसभा सीटों पर भी चुनाव के आसार हैं।
सीसामऊ विधानसभा सीट से विधायक इरफान सोलंकी को न्यायालय द्वारा सजा सुना दिया गया है। ऐसे में इस विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के छह विधायक पार्टी से बगावत कर लिए थे।
समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग किए जाने की चर्चा चल रही है। ऐसे में यदि समाजवादी पार्टी द्वारा विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो इन विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।
इन विधानसभा सीटों पर हो सकते हैं उपचुनाव
- करहल विधानसभा
- गाजियाबाद विधानसभा
- फूलपुर विधानसभा
- कटेहरी विधानसभा
- कुंदरकी विधानसभा
- मीरापुर विधानसभा
- मझवा विधानसभा
- मिल्कीपुर विधानसभा
- खैर विधानसभा
- गोसाईगंज विधानसभा
- गौरीगंज विधानसभा
- ऊंचाहार विधानसभा
- जलालपुर विधानसभा
- इलाहाबाद पश्चिम विधान सभा
- जलालपुर विधानसभा
- सीसामऊ विधान सभा












Click it and Unblock the Notifications