यूपी: फर्रुखाबाद में सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सराफा कारोबारी और व्यापारी नेता राजू पांडेय की शुक्रवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई। वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार के साथ वापस घर जा रहे थे। घर के पास ही मोड़ पर उनको दो गोलियां मारी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

businessman man shot dead in farrukhabad

जानकारी के अनुसार, राजू पांडेय अपने परिवार के साथ रात करीब 10 बजे हरभगत मोहल्ला स्थित घर वापस आ रहे थे, घर से कुछ पहले मोड़ पर स्कूटी सवार युवकों ने उनके परिवार को रोका और बेटी पर तमंचा तान दिया। उनका बेटा और वह बचाने के लिए आगे बढ़े तो युवकों ने तमंचों से उन पर गोलियां चला दीं। उनके जमीन पर गिरते ही युवक स्कूटी से भाग निकले।

परिवार के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग निकल आए और घायल राजू पांडेय को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू पांडेय बड़े सराफा कारोबारी के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी रह चुके थे।

एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे भी बरामद किए है। घटना की शीघ्र खुलासा करने के लिए सर्विलांस टीम, फिल्ड यूनिट को लगाया गया है। एसपी की माने तो आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: जिम से वापस लौट रहे छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो गंभीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+