'UP सरकार विकास-सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी', निकाय चुनाव में जीत मिलने पर CM योगी ने वोटरों को दिया धन्यवाद

UP municipal elections results 2023: उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। सीएम योगी लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

भारी जीत मिलने पर पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम योगी

UP municipal elections results 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बंपर जीत मिलने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देकर जश्न मना रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे। बीजेपी को शानदार जीत मिलने पर सीएस योगी प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं।

अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में बीजेपी ने 60 सीटें जीती थीं। लेकिन इस साल हमने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में दोगुनी से अधिक सीटें जीती हैं। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और उपचुनाव में हमें अवसर देने के लिए मैं मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यूपी सरकार उनके विकास और सुरक्षा के लिए काम करती रहेगी।

रामपुर जनपद में स्वार विधानसभा सदस्य की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सुयोग्य व यशस्वी नेतृत्व व मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की है। 17 नगर निगमों में पहली बार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।

भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में एकतरफा जीत के बाद मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया।

सभी नगर निगमों में भाजपा के मेयर उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। सीएम योगी ने कहा कि यह पहली बार है जब बीजेपी ने सभी नगर निगमों में जीत हासिल की है। इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी।

Recommended Video

    Karnataka Election Result 2023 | Mallikarjun Kharge | Rahul Gandhi | Congress | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें- Karnataka Result 2023: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+