Karnataka Result 2023: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- "व्यक्तिवादी राजनीति का अंत शुरू"
कर्नाटक चुनाव परिणाम पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा कि व्यक्तिवादी राजनीति का अंतकाल शुरू हो गया है।

Karnataka Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बँटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का 'अंतकाल' शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के ख़िलाफ़ सख़्त जनादेश है।'
विपक्ष के तौर पर मजबूत होकर उभरी कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है इसके साथ ही कांग्रेस एक बार फिर देश में विपक्ष के तौर पर मजबूत होकर उभरी है। कांग्रेस के कमजोर होने के साथ ही विपक्षी दलों के बीच कांग्रेस की अहमियत कमजोर पड़ने लगी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सरकार बनाने के साथ ही कांग्रेस एक बार फिर देश में मजबूत होकर उभरेगी। कर्नाटक चुनाव की जीत का सारा श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया जा रहा है। कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया है कि नफरत की दुकानें बंद हो गई है मोहब्बत का बाजार खुल गया है।












Click it and Unblock the Notifications