Bulandshahr: कूड़े के ढेर में मिला 38 साल पुराना मंदिर, खुर्जा के SDM ने बताई पूरे मामले की सच्चाई
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के संभल में मंदिर मिलने के बाद अब बुलंदशहर जिले के खुर्जा में भी 38 साल पुराना मंदिर मिला है। यह मंदिर मुस्लिम एरिया में दीवार से ढका हुआ था और उसमें कूड़ा भरा हुआ मिला था। वहीं, अब मुस्लिम आबादी में मंदिर मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ ने वहां साफ-सफाई की मांग की है।
यह मंदिर बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के सलमा हाकान मोहल्ला में मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश प्रमुख सुनील सोलंकी का कहना है कि साल 1990 के दशक से पहले इस इलाके में जाटव समाज के हिंदू रहते थे, तब यहां पूजा-अर्चना होती थी।

लेकिन, 1992 के दंगों के बाद हिंदू परिवार यहां से पलायन कर गए। फिर कुछ सालों के बाद मंदिर छोड़ कर वहां से मूर्तियों को विधि विधान के साथ निकाल लिया गया था। आज की स्थिति में मंदिर कूड़ेदान की हालत में पड़ा है। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों का ऐसा कहना है कि हम यह चाहते हैं इस मंदिर की सफाई हो।
यहां पर पूजा पाठ होने से हमें कोई ऐतराज नहीं है यह बहुत भाईचारा बना हुआ है। वहीं, खुर्जा के SDM दुर्गेश सिंह ने बताया कि खुर्जा में सलमा हाकान मोहल्ला है जहां पर एक मंदिर को लेकर खबरें चल रही हैं। पिछले कुछ समय से तरह-तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि प्रश्नगत भूमि को लेकर किसी भी समुदाय के बीच कोई विवाद नहीं है।
ये भी पढ़ें: कानपुर जा रही वंदे भारत ट्रेन पर बुलंदशहर में हमला, रेल में सवार चंद्रशेखर ने बताई आंखों देखी
बताया जा रहा है कि लगभग 38 साल पहले वहां पर एक मंदिर था... जाटव समाज उस मंदिर में पूजा करता था जो कुछ साल पहले वहां से स्थानांतरित हो गया और मंदिर की मूर्ति को भी समाज के लोगों ने विसर्जित कर दिया... (स्थान को लेकर)किसी भी प्रकार का कोई विवाद किसी पक्ष के बीच नहीं है।"












Click it and Unblock the Notifications