Lucknow Building Collapse: लखनऊ में भरभराकर कर गिरी तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। एक तीन मंजिला इमारत अचानक फरभराकर नीचे गिर गई जिसके मलबे में कई लोग दब गए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद से रेस्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।
रेस्क्यू किए गए घायलों को लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर डीएम लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने कहा "अब तक मलबे में दबे 13 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है।.एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

8 की मौत 28 लोगों का रेस्क्यू
सीएम ने तत्काल संज्ञान लिया और वह लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया ताकि सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर बचाव कार्य चलाया जा सके। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें हैं, 28 लोगों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पतालों में भेजा गया है।
#UPDATE | Death toll in Lucknow Building collapse incident rises to 8
— ANI (@ANI) September 8, 2024
28 people were injured in the incident; a rescue operation is underway pic.twitter.com/ZoexUAIrV9
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश हादसे को लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा, "सीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा ताकि सभी विभागों के बीच समन्वय से बचाव अभियान चलाया जा सके और अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं, बिजली विभाग, नगर परिषद और अन्य सभी विभाग बचाव कार्य कर रहे हैं... सीएम लगातार स्थिति और राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं...अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है...।"
हादसे के वजह का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है। इस बीच स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिल्डिंग के करीब अधिक जल जमाव के चलते ये हादसा हुआ।
#WATCH | Lucknow Building collapse | ADG Law and Order Amitabh Yash says, "The CM took immediate cognizance and sent the senior officials to the spot so that the rescue operations could be carried out in coordination between all departments and more lives can be saved. NDRF,… pic.twitter.com/iIZA9nw25v
— ANI (@ANI) September 7, 2024
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: A building collapsed in Transport Nagar under the Sarojini Nagar police station area. Many people feared to be trapped. Police and rescue team are at the spot. Further details awaited. pic.twitter.com/M8cKgIiHPj
— ANI (@ANI) September 7, 2024
#WATCH | Lucknow building collapse | Rescue operations to evacuate the trapped people are underway. Fire Department and NDRF teams are at the spot. The evacuated people are being sent to the hospital.
— ANI (@ANI) September 7, 2024
So far, 4 people have been evacuated in the incident. pic.twitter.com/gN3GWrAQ4X
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: CFO Mangesh Kumar says, "... 4 people have been rescued safely so far and have been sent to the hospital. More people are said to be trapped... The exact number of the trapped people is yet to be ascertained..." https://t.co/aFRN9WA9qc pic.twitter.com/B53yhMjW0T
— ANI (@ANI) September 7, 2024












Click it and Unblock the Notifications