Budget 2025: DDU University के शोध छात्रों को बजट से हैं ये उम्मीदें, जानिए क्या की मांग?
Budget 2025 DDU University Students Reaction News Gorakhpur: देश का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को संसद में पेश होगा। पूरे देश में इसकी चर्चा है। मुख्यमंत्री योगी के शहर गोरखपुर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के शोध छात्रों को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इन छात्रों से खास बातचीत की। आइए जानते हैं इस बजट से इन छात्रों को क्या उम्मीदें हैं?
राजीव साहनी कहते हैं कि इस बजट में इस बार उच्च शिक्षा का बजट पहले से बेहतर होना चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि पर भी ज्यादा फोकस रहेगा। सरकार से यह अपील करूंगा कि जो बजट बनाया जाय उसमें गरीबों पर कम और अमीरों पर ज्यादा टैक्स का भार दिया जाय।

छात्रा विभा कहती हैं कि इस बजट में भी शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।इसके साथ ही यह भी उम्मीद करते हैं कि कृषि क्षेत्र को और बढ़ावा दिया जाए।
छात्र अनुराधा श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार को बजट में मध्यम वर्ग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जो टैक्स है वह लक्जरी सामनों पर ज्यादा हो पर मध्यम वर्ग पर कम हो। इसके साथ ही जो लोग बाहर से आकर उद्योग में इन्वेस्ट कर रहे है उन पर ज्यादा टैक्स न लगाकर उन्हें इंसेंटिव दिया जाए।
अमलेश यादव कहते है कि वर्तमान समय में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है उसमें मध्यम वर्ग पर भार ज्यादा है। टैक्स के दर में सरकार को कमी करनी चाहिए। एक्सपेंडिचर कैसे बढ़े सरकार को इसपर भी सोचना चाहिए। कृषि क्षेत्रों को और बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि बेरोजगारी कम हो।
DDU University: इस तारीख से शुरू होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट, देखें पूरा शेड्यूल
विजय सिंह कहते हैं कि इस बजट में मध्यम वर्ग का सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए। टैक्स स्लैब में गरीब और अमीर लोगों का ध्यान रखते हुए परिवर्तन की जरूरत है। पेट्रोलियम जैसी वस्तुओं को भी जीएसटी में शामिल किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications